दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ेत पंचायत के बरदेही गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या
दुमका: झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ेत पंचायत के बरदेही गांव में रविवार सुबह एक भयानक हत्याकांड की खबर सामने आई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पत्नी और उनके दो छोटे बच्चों को घर के अंदर सोते समय धारदार हथियार से मार डाला गया। इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई…














