बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाईवा जब्त
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला खनन कार्यालय की टीम ने बहरागोड़ा अंचल के विभिन्न क्षेत्रों और बालू घाटों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान खनन विभाग की टीम ने बर्नीपाल, गुहियापाल और बनकटा समेत कई बालू घाटों की जांच की। जांच के दौरान बिना वैध परिवहन चालान के…











