JAMSHEDPUR : विद्युत विभाग के अस्थायी कर्मियों की अनदेखी हुई तो होगा आंदोलन : दिनेश सिंह
जमशेदपुर : शहर के कदमा में रविवार को झारखंड विद्युत श्रमिक संघ की ओर से आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह ने की। सभा में विद्युत विभाग से जुड़े बड़ी संख्या में श्रमिकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि भविष्य में विद्युत विभाग में होने वाली नियुक्तियों में लंबे समय से अस्थायी रूप से कार्यरत…












