जब जागो तब सवेरा..कभी ना छाये अंधेरा l
लोग 50-60साल उम्र के बाद कमाना छोड़ देते हैं..
रिटायरमेंट लेकर बैठ जाते हैं l
आजकल के कुछ भारतीयों की धारणा गलत हैl
दूसरे देशों में 50-60साल की उम्र में तो..लोग
व्यवसाय, राजनीतिक और दूसरे क्षेत्रों में कैरियर बनाना शुरू करते हैं l
व्यक्ति की उम्र सिर्फ एक नंबर है l
कुछ एक सकारात्मक और मेहनती लोग 60साल की उम्र में अपने दूसरी पारी में, कुछ नया कर दिखाने के लिए आगे आते हैं l
ऐसे बहुत सारे उदाहरण आपको देखने के लिए मिलेंगे l
70 साल की उम्र में CA बन एक मिसाल कायम करते हैं l
जयपुर के 71 वर्षीय सेवानिवृत्त बैंकर तारा चंद अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर यह सिद्ध कर दिया है कि सीखने की कोई उम्र सीमा नहीं होती।
एमडीएच मसाले और केएफसी के मालिक दोनों ने.. 60 साल के बाद भी व्यवसाय शुरू किए थे l आज करोड़ों के मालिक है l
फिल्म जगत में अमिताभ बच्चन (82) आज भी करोड़ों दर्शकों के बीच छाए हुए हैं l
मोदी जी और अमित शाहजी ने भी 60 साल के बाद ही राजनीति में अपना परचम दुनिया भर में लहराए हैं l
50-60 साल की उम्र के बाद ही असली तजुर्बा काम आता है l और व्यक्ति कुछ नया कर राष्ट्रहित में अपनी पहचान बनाते हैं l
हमें एक सामाजिक व्यक्ति बनने के साथ-साथ
व्यवसायिक गुण भी सीखनी चाहिए l
मुफ्त में किए गए कार्यों का.. समाज में कोई महत्व नहीं रह जाता l
आज के व्यावसायिक युग में समाज का सही उत्थान व्यावसायिक और सामाजिक तौर पर की जा सकती है l
: मधुसूदन















