ताज नगरी में बदमाश इतने बेखौफ हो गए हैं कि बैंक में ही डाका डाल दिया और लाखों रुपए लेकर रफूचक्कर हो गए। दरअसल पूरा मामला मंगलवार का है। कुछ बदमाशों ने उत्तर प्रदेश में आगरा (Agra) के रोहता इलाके में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) की शाखा को निशाना बनाया।












