Five people, including four members of the same family, were killed in a road accident in Agra. Four others sustained serious injuries. Acco

#dc comics#dc#batman#tim drake#dc fanart#bruce wayne#dick grayson#batfam#batfamily

seen from United Kingdom

seen from United Kingdom

seen from Canada
seen from China
seen from Japan
seen from Netherlands

seen from Czechia
seen from United States
seen from Yemen

seen from United States
seen from China
seen from China
seen from United States

seen from United States
seen from United States

seen from Türkiye
seen from United States
seen from Canada
seen from Spain
seen from Italy
Five people, including four members of the same family, were killed in a road accident in Agra. Four others sustained serious injuries. Acco
आगरा–जलेसर मार्ग पर भीषण हादसा, कंटेनर की टक्कर से छह की मौत
आगरा जनपद में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने छह जिंदगियों को लील लिया। आगरा–जलेसर मार्ग पर थाना खंदौली क्षेत्र के ग्राम नगला चंदन के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने सामने से दो ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज धमाके के साथ दोनों ऑटो हवा में उछलकर सड़क किनारे बने गड्ढों में पेड़ों के बीच जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर खून से सने शव बिखर गए, जिन्हें देखकर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जलेसर की ओर से आगरा आ रहा कंटेनर चालक नशे की हालत में लगभग 80–90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे सवारियों से भरे दो ऑटो उसकी चपेट में आ गए। टक्कर के बाद दोनों ऑटो के परखच्चे उड़ गए। एक ऑटो में सवार पांच श्रद्धालुओं और चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ऑटो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के दुकानदार व राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी तथा कालिंदी विहार स्थित निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम भी लग गया। मृतकों में शामिल पांच लोग धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे, जिससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया। हाथरस के धांधऊ गांव निवासी राम अवतार ने बताया कि गांव के आठ लोग 20 जनवरी को धार्मिक यात्रा पर निकले थे। जगन्नाथ पुरी में दर्शन के बाद वे चित्रकूट पहुंचे, जहां नर्मदा नदी में स्नान किया। इसके बाद सभी महाकौशल एक्सप्रेस से आगरा पहुंचे। शनिवार सुबह आगरा कैंट स्टेशन पर ब्रज मोहन उर्फ बिज्जू (52), धन प्रसाद (60), लख्मी चंद (62), बिल्ला मिस्त्री उर्फ देवकी नंदन (60), विजय सिंह (62), रणवीर (75) और उदयवीर (60) ट्रेन से उतरे। स्टेशन के बाहर से आजमपाड़ा, शाहगंज निवासी सईद (40) का ऑटो बुक किया गया। चालक रामबाग होते हुए टेढ़ी बगिया से जलेसर रोड की ओर बढ़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ग्राम नगला चंदन के पास एक ऑटो आगे चल रहा था, जिसे ओवरटेक करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने एक के बाद एक दोनों ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के दुकानदार और राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे रोक लिया और गुस्साए लोगों ने कंटेनर पर पथराव कर दिया। नियंत्रण बिगड़ने के बाद चालक ने किसी तरह ब्रेक लगाकर वाहन रोका। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक नशे की हालत में था और ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि हादसे में ब्रज मोहन, लख्मी चंद, रणवीर, देवकी नंदन और ऑटो चालक सईद की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं उदयवीर को ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रिटायर्ड दरोगा विजय सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। एक अन्य घायल धन प्रसाद को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। दूसरे ऑटो में सवार रुनकता निवासी मन्नू, हसीना पत्नी महरूम, रानी पत्नी सलमान और सलमान सहित चार घायलों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया। एडीशनल सीपी रामबदन सिंह ने बताया कि हादसे में कुल छह लोगों की मौत हुई है। कंटेनर कोलकाता जा रहा था। चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ആഗ്ര ബസപകടം #agrabusaccident #agraaccident #agra https://www.instagram.com/p/BzpiJXXJodq/?igshid=1lx8m828z3tll