इस बार देश में गेहूं उत्पादन कैसा रहेगा ?
भारत के पास वर्तमान में गेहूं का भरपूर स्टॉक है और अच्छी बात ये है कि अगले गेहूं का उत्पादन भी अच्छा रहने की उम्मीद बताई जा रही है. दरअसल, उत्तर भारत में समय पर ठंड के दस्तक देने से गेहूं के बेहतर उत्पादन की उम्मीद बढ़ गई है. किसानों द्वारा गेहूं की बुवाई रबी सीजन में तेजी से हो रही है. अब रोपाई की बात करें तो कृषि मंत्रालय के नवीनतम आकड़ों में 14 नवंबर तक रबी के रकबे पेश किए गए है जिसेक मुताबिक 14 नवंबर तक कुल बुवाई का रकबा 208.19 लाख हेक्टेयर तक जा पहुंचा है. पिछले साल ये 188.73 लाख हेक्टेयर था. देश में रबी फसलों जैसे कि गेहूं, चान, जौ , दालें तथा मक्का जैसी प्रमुख फसलों कीरोपाई में अच्छी वृद्धि देखने को मिली है.







