विश्व शांति के लिए संत रामपाल जी महाराज द्वारा महा-अनुष्ठान का आह्वान
भारत, 01-03-2026 | वर्तमान समय में देश-दुनिया में बढ़ती अशांति, युद्ध, हिंसा और सामाजिक तनाव के बीच Sant Rampal Ji Maharaj ने विश्व शांति के उद्देश्य से एक विशेष महा-अनुष्ठान का आह्वान किया है। सतलोक आश्रम से जारी संदेश में बताया गया है कि मानवता के कल्याण और वैश्विक शांति के लिए यह आध्यात्मिक अनुष्ठान अत्यंत आवश्यक है।
इसके अंतर्गत 1, 2 और 3 मई 2026 को देश-विदेश के सभी Satlok Ashram केंद्रों में संत गरीबदास जी महाराज की अमर वाणी का अखंड पाठ किया जाएगा। जगत गुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी का संदेश है कि जब संसार में नकारात्मकता और अस्थिरता बढ़ती है, तब सच्ची भक्ति और आध्यात्मिक साधना ही शांति का मार्ग प्रशस्त करती है।
सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में आश्रमों में पहुंचकर इस महा-अनुष्ठान में भाग लेने और पवित्र भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है। यह आयोजन विश्व शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक प्रयास माना जा रहा है।












