आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तहसील मे तैनात कर्मचारी की मौत हो गई।
आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तहसील मे तैनात कर्मचारी की मौत हो गई।
यूपी के हाथरस में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीती रात आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे NH-93 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तहसील मे तैनात कर्मचारी की मौत हो गई।
सड़क हादसे में युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने हाईवे किया जाम
बताया जा रहा है कि राजेश उर्फ बबलू तहसील सदर हाथरस में स्वंयसेवक के पद पर तैनात था। शाम को तहसील से अपने घर बिजारी सासनी जा रहा था, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने घर लौटते समय आगरा-अलीगढ नेशनल हाईवे NH-93 पर राजेश को टक्कर मार दी, एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया।













