जानें, Afghanistan में तालिबानी सरकार आई तो महिलाओं का होगा कैसा हाल
पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से Afghanistan जंग की आग में जल रहा है। वहां इतनी लाशें दफन हैं कि अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। अमेरिका और अन्य देशों की बड़ी-बड़ी कार्रवाइयों ने अभी तक अलकायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी संगठनों का खात्मा नहीं कर पाई और अब अमेरिका और नाटो देशों के सैनिकों का Afghanistan से जाना उनके लिए जीवनदायी साबित होगा। दुनिया को डर है कि यह इस्लामिक संगठन अब और बड़े बनकर उभरेंगे जिससे पूरी दुनिया को खतरा होगा। तालिबान कानून में महिलाओं के लिए कड़े नियम हैं, बच्चियों को स्कूल तक जाने से रोका जाता है। उनके ऊपर कड़े प्रतिबंध होते हैं जिसके लेकर कई महिला संगठनों ने विश्वस्तर तक इस पर अपनी आवाज़ बुलंद की है।

















