शुरू होने से पहले ही ‘Bigg Boss 15’ से आउट हुईं Afsana Khan
टीवी का सबसे चर्चित शो Bigg Boss शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ को लेकर आए दिन तरह-तरह की अपडेट्स सामने आ रहे हैं। जिसकी वजह से इसे लेकर फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है। शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कई नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में इस शो की संभावित कंटेस्टेंट Afsana Khan को लेकर जो खबरें आ रही हैं, उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिर बीबी हाउस में एंट्री लेने से कुछ दिनों पहले ही Afsana Khan शो से बाहर हो गई हैं और पंजाब वापस लौट आई हैं। बता दें कि Afsana Khan पंजाबी सिंगर हैं और वो इस बार सलमान खान के शो का हिस्सा बनने जा रही थीं। वहीं, स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें तो क्वारंटाइन के दौरान वो होटल में रुकी हुई थीं और बीती शाम उन्हें कमरे में पैनिक अटैक आने लगा। जिसके बाद फौरन उन तक मेडिकल मदद पहुंचाई गई और Afsana Khan ने फैसला किया कि वो अब ‘Bigg Boss 15’ का हिस्सा नहीं बनेंगी।
इन खबरों के बीच Afsana Khan ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है- ‘मैं ठीक नहीं हूं। दुआ करो, बीमार हूं बहुत’। बता दें कि ‘Bigg Boss 15’ के लिए अब तक लगभग 9 कंटेस्टेट्स के नाम फाइनल हो चुके हैं। इनमें Afsana Khan के अलावा तेजस्वी प्रकाश, करन कुंद्रा, सिंबा नागपाल, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, डोनल बिष्ट और उमर रियाज का नाम शामिल है।










