Safal Blogger Kaise Bane 2021 में?
सफल ब्लॉग्गर कैसे बनें 2021 में?
नमस्कार दोस्तो , क्या आप 2021 में ब्लॉग्गिंग करियर बनाना चाहते है ? क्या आप एक सफल ब्लॉगर बनने की टिप्स लेना चाहते है ? अगर आप 2021 में ब्लॉग्गिंग शुरू करने जा रहे है तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए |
यदि आप एक सफल ब्लॉगर बनना चाहते है तो आपको शुरुआत में बहुत मेहनत करनी होगी | अपनी जिम्मेदारी के साथ ब्लॉग्गिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा , बलॉग्गिंग के बारे में बहुत कुछ सीखना होगा और ब्लॉग्गिंग के कुछ टिप्स की जानकारी भी रखनी होगी | गूगल की Policy को ध्यान में रखकर काम करना पड़ेगा |
आप ब्लॉग्गिंग फ्री में करना चाहते हो या सीखना चाहते हो तो आपके लिए Blogger सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है , अगर आपके पास ब्लॉग्गिंग के बारे में सबकुछ जानकारी है और प्रोफेशनल ब्लॉग्गिंग करना चाहते हो , ब्लॉग्गिंग से पैसे कमाना चाहते हो , ब्लॉग्गिंग को करियर बनाना चाहते हो तो आपके लिए Wordpress एक अच्छा प्लेटफार्म है |
ज्यादातर सफल ब्लॉगर ब्लॉग्गिंग के लिए Wordpress प्लेटफार्म उपयोग करते है | आप Wordpress से ब्लॉग्गिंग करना चाहते हो तो आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे , जहा Blogger में आपको कोई खर्च नहीं करना पड़ता लेकिन आप अलग से कस्टम डोमेन ऐड करते है तो डोमेन खरीदने के लिए आपको थोड़े पैसे खर्च करने होंगे |
आप Blogger पर भी ब्लॉग बनाकर ब्लॉग्गिंग शुरू कर सकते है लेकिन Blogger पर आगे चलकर बहुत दिक्क़ते आने वाली है | Google ने कई सालो से Blogger में नए फीचर नहीं ऐड किये है और Update भी नहीं कर रहा है तो इससे ऐसा लगता है की आगे चलकर गूगल Blogger की सर्विस बंद कर सकता है | लेकिन आप ब्लॉग्गिंग सीखना चाहते हो Blogger में ब्लॉग्गिंग कर सकते हो | Blogger पर ब्लॉग की शुरुआत करने के बाद Wordpress पर Switch कर सकते है , लेकिन इसमें आपको थोड़ी दिक्क़ते भी आएगी |
दोस्तो आगे पढ़ते रहिये की 2021 मे Safal Blogger कैसे बने?


















