अमरपाटन से रींवा
ब्लॉग:- अमरपाटन से रींवा सवेरे की चाय के दौरान विचित्र बात हुई। [...] जूठी चाय और फिर पानमसाला-जर्दा। अचानक प्रेमसागर को लगा कि उस भिखमंगे का एक फोटो ले लेना चाहिये। पर तब देखा कि वह भिखमंगा गायब हो गया है।
22 फरवरी 2023 यात्रा विवरण लिखने की कवायद शुरू हो गयी है। करीब सात-आठ बजे प्रेमसागर का फोन आने लगा है। पिछली ज्योतिर्लिंग यात्रा विवरण देने से वे मोटे तौर पर जानने लगे हैं कि यात्रा के दौरान मुझे उनसे किस तरह की जानकारी चाहिये। चाय की दुकान उनका पहला पड़ाव होता है। दिन की पहली बात और चित्रों के ढेर उसी समय एक्स्चेंज होते हैं। सवेरे के दृश्य आज वे सवेरे सवा पांच-साढ़े पांच बजे के बीच अमरपाटन में…
View On WordPress








