भूखों के लिए हाथ जोड़ने वाले ‘भंडारा किंग’ रमाशंकर गुप्ता
हरिद्वार की हर की पौड़ी के पास शिवसेतु पर वर्षों से गूंजने वाली एक आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है। यह आवाज थी — “भंडारा कर दो बाबूजी…”। इसी पुकार से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले और सोशल मीडिया पर ‘भंडारा किंग’ के नाम से प्रसिद्ध रमाशंकर गुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे। रमाशंकर गुप्ता हर दिन हरिद्वार के शिवसेतु पर बैठकर श्रद्धालुओं से हाथ जोड़कर जरूरतमंदों, साधुओं और गरीबों के लिए भोजन…














