सपा में शामिल हुई अन्नू टंडन
लखनऊ: यूपी के उन्नाव से 2009 में सांसद रह चुकीं अनु टंडन ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता कर ली। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद ‘अन्नू टंडन ने प्रेस मीटिंग में कहा कि मैं 13 से 15 साल तक कांग्रेस में रही और मुझे राहुल गांधी व सोनिया गांधी का बहुत स्नेह मिला लेकिन मैंने तय किया कि अब आगे निकलने का समय है। इसलिए अब मैं सपा में शामिल हो रही हूं।’
जर्मनी की BMW X3 M भारत में लांच …
आपको बता दें कि अन्नू टंडन ने कांग्रेस पार्टी में लगातार नज़रअंदाजी का आरोप लगाकर उन्होंने 29 अक्टूबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा दें दिया था। वहीं, अखिलेश यादव ने अन्नू टंडन और उनके समर्थकों का स्वागत किया और कहा कि’ उन्नाव का सांसद रहने के दौरान उन्होंने गरीबों के लिए बहुत काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों, दलितों और पिछड़ों का जितना नुकसान कर रही है उतना कभी किसी ने नहीं किया। जनता भाजपा से नाराज है और आने वाले उपचुनाव में जनता का गुस्सा नजर आएगा और पता चल जाएगा कि जनता क्या चाहती है?’
https://kisansatta.com/annu-tandon-joined-sp/ #Annutandon, #Congress, #Samajwadiparty, #Akhileshyadav, #Bjp #annutandon, #congress, #samajwadiparty, akhileshyadav#, bjp State, Top, Trending #State, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प










