प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को सुबह 11 बजे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा महाराष्ट्र और केरल के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना के विषय में बैठक करेंगे
नई दिल्ली: पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस को लेकर चर्चा करने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को सुबह 11 बजे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र और केरल के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे | मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए होगी |
पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों को कोरोना पर पीएम की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी ने आज कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनज़र कोरोना के खतरे को समझाते हुए कहा कि हमें पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है | उन्होंने कहा कि माइक्रोकंटेनमेंट जोन बनाएं, इससे जिम्मेदारी भी तय होगी | उन्होंने कहा कि यह बहरुपिया वायरस है, इसके म्यूटेंट से हमें सावधान रहना होगा | उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम और इलाज पर फोकस करना है |
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”हमें कोरोना वायरस के हर वेरिएंट पर भी नज़र रखनी होगी | म्यूटेशन के बाद ये कितना परेशान करने वाला होगा, इस बारे में एक्सपर्ट्स लगातार स्टडी कर रहे हैं | ऐसे में रोकथाम और इलाज बहुत जरूरी है|”
ओडिशा में क्या है कोरोना की स्थिति
ओडिशा में कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या लगभग तीन महीनों में पहली बार 2,000 के आंकड़े से नीचे आई, जबकि 63 और मौतों के कारण राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 4,662 हो गई | राज्य के सभी 30 जिलों से कोरोना वायरस के 1,993 नए मामले आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9,41,745 हो गए |
कर्नाटक में 1,386 नए मामले आए
कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,386 नए मामले सामने आए और महामारी से 61 और मरीजों की मौत हो गई | स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 28,72,684 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या 35,896 पर पहुंच गई है | रविवार की अपेक्षा सोमवार को संक्रमण के 600 मामले कम सामने आए हैं |
इस समय राज्य में कोविड-19 के 35,896 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 28,01,907 लोग ठीक हो चुके हैं | सोमवार को टीके की 2,03,562 खुराक दी गई जिसके बाद अब तक कुल 2.58 करोड़ खुराक दी जा चुकी है |
https://kisansatta.com/prime-minister-narendra-modi-will-hold-a-meeting-with-the-chief-ministers-of-tamil-nadu-andhra-pradesh-karnataka-odisha-maharashtra-and-kerala-on-july-16-at-11-am-regarding-corona/ #परधनमतरनरदरमदPrimeMinisterNarendraमदWaterSupplyपरजकटManipur, #करनवयरसकलकरचरच # प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी # Prime MinisterNarendra मोदी #Water Supply प्रोजेक्ट # Manipur, #कोरोना वायरस को लेकर चर्चा Corona Virus, National #CoronaVirus, #National KISAN SATTA - सच का संकल्प













