ASC2023: 16वें कृषि विज्ञान कांग्रेस का होने जा रहा है आयोजन, जानिए कहां करें रजिस्ट्रेशन
इस बार क्या है 16वें कृषि विज्ञान कांग्रेस की थीम और क्या है ख़ास?
कृषि विज्ञान कांग्रेस का लक्ष्य दुनिया भर के प्रमुख शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, छात्रों, किसानों, उद्यमियों जैसे वर्गों को एक साथ लाना है। ताकि वो कृषि-खाद्य प्रणालियों के सभी विषयों पर अपने शोध निष्कर्षों, विचारों और अनुभवों का एक दूसरे के साथ साझा कर सकें।
16वां कृषि विज्ञान कांग्रेस (ASC) 10 से 13 अक्टूबर 2023 तक कोची में आयोजित होगा। राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (National Academy of Agricultural Sciences), नई दिल्ली की ओर से ये कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी मेज़बानी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्-केंद्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (ICAR-CMFRI) करेगा। इस बार कृषि विज्ञान कांग्रेस की थीम “सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने के लिए कृषि-खाद्य प्रणालियों का परिवर्तन” पर केंद्रित है।
कृषि विज्ञान कांग्रेस का क्या है लक्ष्य?
कृषि विज्ञान कांग्रेस का लक्ष्य दुनिया भर के प्रमुख शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, छात्रों, किसानों, उद्यमियों जैसे वर्गों को एक साथ लाना है। ताकि वो कृषि-खाद्य प्रणालियों के सभी विषयों पर अपने शोध निष्कर्षों, विचारों और अनुभवों का एक दूसरे के साथ साझा कर सकें।
इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए कृषि विज्ञान कांग्रेस में प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों को कृषि और उससे जुड़े सभी विषयों के मुद्दों जैसे भूमि और पानी की स्थिरता, कृषि उत्पादन प्रणालियों, उत्पादों, कृषि मशीनरी, अर्थशास्त्र, नवीकरणीय और वैकल्पिक ऊर्जा, प्रिसिजन फार्मिंग, वैकल्पिक खेती प्रणाली, तटीय कृषि, आने वाली पीढ़ियों में प्रौद्योगिकियां जैसे विषयों पर अपने विचारों को रखने के लिए पर्याप्त अवसर दिया जाएगा।
इन विषयों पर होगी मुख्य चर्चा:
खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना: उत्पादन, उपभोग और मूल्यवर्धन
टिकाऊ कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए जलवायु कार्रवाई
सीमांत विज्ञान और उभरती आनुवंशिक प्रौद्योगिकियाँ: जीनोम प्रजनन, जीन संपादन
खाद्य प्रणालियों का पशुधन आधारित परिवर्तन
खाद्य प्रणालियों का बागवानी आधारित परिवर्तन
जलीय कृषि एवं मत्स्य पालन आधारित खाद्य प्रणालियों का परिवर्तन
सतत कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए प्रकृति-आधारित समाधान
अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियाँ: डिजिटल कृषि, सटीक खेती और एआई-आधारित प्रणालियाँ
कृषि-खाद्य प्रणालियों को बदलने के लिए नीतियां और संस्थान
अनुसंधान, शिक्षा और विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी
और पढ़ें.....













