असम: तेल कुएं से गैस लीक होने के बाद लगी भीषण आग, 2 फायर फाइटर की मौत, आग बुझाने में लग सकते हैं 4 हफ्ते
चैतन्य भारत न्यूज
गुवाहाटी. असम के तिनसुकिया जिले में बघजान स्थित ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) के तेल के कुएं में भीषण आग लग गई है। आग को बुझाते वक्त दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई। बुधवार को नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) की टीम ने दो फायर फाइटर्स की लाश बरामद की है। जबकि एक फायर फाइटर अब भी लापता है। ऑयल इंडिया के मुताबिक आग पर पूरी तरह काबू पाने में 4 हफ्ते लगेंगे।
#WATCH Fire continues to rage at the gas well of Oil India Ltd at Baghjan in Tinsukia district, 2 persons dead. #Assam pic.twitter.com/WgUhEqonGI
— ANI (@ANI) June 10, 2020
14 दिनों से हो रहा गैस का रिसाव
ऑयल इंडिया लिमिटेड के तेल कुएं में लगी आग इतनी भीषण है कि उसकी लपटें 30 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर से देखी जा सकती हैं, कई मीटर की ऊंचाई तक धुएं का गुब्बार उठ रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस तेल के कुएं में पिछले 14 दिनों से गैस का रिसाव हो रहा था। मंगलवार को अचानक इसमें आग लग गई। आग बुझाने के काम में वायुसेना की भी मदद ली जा रही है। साथ ही आग बुझाने के लिए सिंगापुर से भी एक्सपर्ट बुलाए गए हैं। सिंगापुर की कंपनी अलर्ट डिजास्टर कंट्रोल के तीन एक्सपर्ट घटनास्थल पर मौजूद हैं।
#WATCH Massive fire at the gas well of Oil India Ltd at Baghjan in Tinsukia district, Assam. A team of National Disaster Response Force (NDRF) is present at the spot pic.twitter.com/Tw2G92aPXy
— ANI (@ANI) June 9, 2020
1610 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
पैरामिलिट्री फोर्स ने इलाके को खाली करा लिया है। आग की इस घटना में ऑयल फील्ड के आसपास के कम से कम 30 मकान जल गए हैं। एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास से 1610 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पंहुचा दिया गया है। आग बुझाने के लिए ऑयल इंडिया, ओएनजीसी के दमकल और तिनसुकिया व डिब्रूगढ़ जिले से कई फायर टेंडर की कई गाड़ियां वहां भेजी गई हैं। जिला प्रशासन के कई आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
ऑयल इंडिया का बयान
ऑल इंडिया ने एक बयान में कहा है कि कुएं की सफाई चल रही थी, इसी दौरान उसमें आग लग गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ओएनजीसीएल के एक दमकलकर्मी को हल्की चोट आई है। आग बुझाने में दमकल की कई गाड़ियां लगी हैं। घटना को लेकर कुएं के आसपास लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था जिसके बाद असम सरकार के प्रमुख सचिव और जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। तिनसुकिया जिला प्रशासन से मांग की गई है कि सुरक्षा व्यवस्था कायम की जाए ताकि एक्सपर्ट प्लांट में आ सकें। आसपास रहने वाले ऑयल इंडिया और ओएनजीसी के कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर हटा दिया गया है। स्थिति एक बार सामान्य हो जाए, उसके बाद 'अलर्ट' और प्लांट के स्टाफ को वहां बुला लिया जाएगा।
ये भी पढ़े...
ग्वालियर : मकान में लगी भीषण आग, 7 लोगों की जलकर मौत
अब रोबोट बुझाएगा आग, गुजरात में लॉन्च हुआ ड्रोन से लैस फायर ब्रिगेड
Read the full article