हिमंता बिस्वा सरमा का लगातार दूसरा कार्यकाल, असम में आज भव्य शपथ ग्रहण समारोह
Assam में आज राजनीतिक इतिहास का एक अहम अध्याय लिखा जा रहा है। गुवाहाटी के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है, जहां हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण का समय सुबह 11 बजकर 40 मिनट तय किया गया है। इस समारोह को लेकर पूरे राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री पद के साथ-साथ चार…















