जीवन मे आप जिसे चाहो वो आपको मिल ही जायें, ये सिर्फ एक ख्वाब ही हो सकता हैं। जिन्दगी कभी किसी के अनुसार नही चलती। वो आपको सिर्फ वही देती हैं, जिसकी आपको जरुरत हो, जिन्दगी मनुष्यो के नही प्रक्रती के सिद्धान्त को मानती हैं। इसलिये किसी भी चीज के मिलने की खुशी और खोने का गम मनाने की जगह जिन्दगी मे निरन्तर प्रगती की और अग्रसर होते हुएँ आगे बड़ते जाओ। अपनी कीमत आपको खुद आकनी होगी। कौन आया, कौन गया, किसने आपके साथ क्या किया इन बातों का रोना छोड यह मानकर चलो, इस संसार मे हर कोई किसी ना किसी प्रकार से आपका उपयोग और उपभोग ही कर रहा हैं, अपनी जरूरतो के अनुसार। तो फिर आप क्यो किसी को दिल और दिमाग मे जगह दिये बैठे हो। अपने लक्ष्य की और अग्रसर हो उसे पाने मे अपना सर्वस्व लगा दो, एक मात्र वही लक्ष्य आपका हैं, जो आपको आपकी कीमत, आपकी पहचान, आपका नाम दिलाएगा। उसके अलावा जो भी जीवन मे आयेगा आपका उपयोग और उपभोग ही अपनी जरूरतो के अनुसार करता नजर आयेगा। पुरानी सभी बातों को भूल, अपने आज मे जीते हुएँ, अपने कल को सँवार लो। जिन्दगी मे लोगो और चीजो का आना जाना चलता रहता हैं। जो समझ सकें आपको उसे अपनाओ, वरना जिसे जाना हैं, उसे जाने दो और भूल जाओ। जितना हो सके खुद को खुश रखो। क्योकी जब आप खुश रहोगे तो आपके अंदर बसा परं तत्व अर्थात् आपके अंदर आपके सुक्ष्म शरीर के रूप मे व्याप्त परमात्मा भी खुश रहेगा। और जब वह परं तत्व खुश होगा तो वह स्वतः अपनी जरुरत की हर चीज को प्रकृती से आकर्षित कर अपना ही लेगा । "जय श्री राम" "जय श्री महंकाल" "जय महामाई की" 🙏🙏🙏 ©आयुष पंचोली ©ayush_tanharaahi #kuchaisehi #ayushpancholi #hindimerijaan #ayuspiritual ॐ 卐 शिवोअहम् 卐 ॐ ज्योतिष,वास्तु समाधान केंद्र 319 श्री मंगल नगर, बिचोली मर्दाना रोड, इन्दौर (म.प्र.) 452016 ज्योतिर्वीद प. शिवदास #mirakee #thought (at Chhindwara (M.P.)) https://www.instagram.com/p/CG2PsdnFkMM/?igshid=ebcdwe83do02












