प्रेम एक पवित्र एहसास हैं, जो सीधे तौर पर भावनाओ और समर्पण से जुडा होता हैं। और जब यह प्रेम किसी के जीवन मे दस्तक देता हैं,तो स्वतः उसे बदल ही देता हैं। प्रेम मे व्यक्ति को कभी खुद का होश नही रहता। उसकी हर बात , हर चीज, हर खुशी की शुरुवात और वजह उसका प्रेम ही हो जाता हैं। शायद इसलिये प्रेम को सबसे अमुल्य बोला गया हैं। मेरा जीवन चल रहा था, पर उसमे सदैव प्रेम की कमी थी। पर अब ऐसा लगता हैं, मेरा जीवन प्रेम के अधीन हो चुका हैं। हां जी सच कह रहा हूं। अब मेरा कही मन ही नही लगता। हर पल, हर जगह बस उसी का ख्याल रहता हैं। उसकी खुशी के लिये ही सब करने का मन करता हैं। हर पल बस उसके साथ बिताना ही अच्छा लगता हैं। वो कहती हैं, मैं सुनता जाता हूं, और हर बीतते पल के साथ और प्रेम के अधीन होता जाता हूं। पर पता नही क्यो, कभी कभी डर भी बहुत लगता हैं। मैं उसके आंसू नही देख सकता, और अब बिना उसके रह भी नही सकता। उससे बात ना हो तो बैचैन सा हो जाता हूं। हर पल ईश्वर से बस उसकी खुशियों की दुआ ही मांगता रहता हूं। पता हैं मुझे, बस कुछ दिन और हैं, फिर वो मेरे साथ होगी। हमारी खुशियों की शुरुवात एक दूजे के साथ होगी। वो होगी मेरे करीब इतना, उस पल से एक नये रिश्ते की शुरुवात होगी। हां वो होगी रानी मेरी सल्तनत की, मेरे घर की लक्ष्मी, मेरे सर का ताज, मेरे दिल का वो राज होगी। मेरी अर्धाँगनी बनकर आयेगी वो, मेरे हर सफर की अब उससे ही शुरुवात होगी। कभी शब्दो मे बयां कर नही पाऊँगा उसको, कितना करता हूँ प्रेम उससे कभी बताँ नही पाऊँगा उसको। हर धड़कन मेरी अब उसके ही नाम होगी। हम होंगे शरीर से दो, मगर रूह की हमारी एक ही पहचान होगी। कोई वादा नही करूँगा उससे मैं, वादे टुट जाते हैं। बस यही कहता हूं, अब जियुंगा सिर्फ उसकी खुशियों के लिये मैं, उसकी मुस्कुराहट ही मेरे लिये मेरे जीवन का आराम होगी। बस कुछ दिन और हैं, हम दोनो के नाम की फिर एक ही पहचान होगी। हमारी खुशियों की शुरुवात एक दूजे के साथ होगी।❤❤❤ ❤love you ❤harshita❤ayush pancholi❤ ©आयुष पंचोली #kuchaisehi #ayushpancholi #hindimerijaan #myloveharshita (at Indore, India) https://www.instagram.com/p/CICpXtFFhoD/?igshid=o3vntunf4tf4