सरफराज अहमद को झटका, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने छीनी कप्तानी, इन खिलाड़ियों को बनाया नया कप्तान
चैतन्य भारत न्यूज इस्लामाबाद. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को टीम में बड़ा बदलाव किया है। पीसीबी ने सरफराज अहमद से टीम की कप्तानी छीन ली। जी हां... बोर्ड ने अब टेस्ट मैच में टीम की कप्तानी अजहर अली को सौंपी है, जबकि टी-20 मैच में टीम की कप्तानी बाबर आजम को सौंपी है। अब तक वनडे टीम के कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। अगली सीरीज के पहले-पहले उप-कप्तानों के साथ-साथ एकदिवसीय कप्तान की भी घोषणा की जाएगी। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); बता दें 3 नवंबर से पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। यहां पाकिस्तान तीन टी-20 की एक सीरीज और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में दो टेस्ट खेलेगी। कहा जा रहा है कि पीसीबी ने यह फैसला वर्ल्ड कप में टीम के बेहद खराब प्रदर्शन के चलते लिया है। साथ ही पाकिस्तान को इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ भी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। बता दें टी-20 सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को 3-0 से करारी हार मिली थी। पीसीबी के अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा कि, 'सरफराज को कप्तानी से हटाना एक कठिन फैसला है। हाल के दिनों मे उनका फॉर्म भी खराब हुआ था, जो सबको दिखने लगा था। ऐसे में टीम के हित में यह फैसला लेना पड़ा।' कप्तानी छीनने के बाद सरफराज ने कहा कि, 'मेरे लिए इतने बड़े स्तर पर टीम की कप्तानी करना गर्व का विषय रहा है। मैं अपने सभी साथियों, कोचों और सिलेक्टर्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। अजहर अली और बाबर आजम के साथ पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को मेरी शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कि वे मजबूत से मजबूत होंगे।' टेस्ट टीम के कप्तान बनने को लेकर उत्साहित 34 साल के अजहर अली ने कहा कि, 'पाकिस्तान की कप्तानी से बड़ा कोई सम्मान नहीं है।' वहीं 25 साल के बल्लेबाज बाबर आजम ने कहा कि, 'टी-20 इंटरनेशनल में नंबर-1 टीम का कप्तान चुना जाना मेरे करियर की आज तक की सबसे बड़ी बात है। मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं।' ये भी पढ़े... VIDEO : बीवी-बच्चों के सामने पाकिस्तानी कप्तान सरफराज के साथ फैन ने की की बदतमीजी VIDEO : भरे स्टेडियम में पाकिस्तानी कप्तान सरफराज की हुई बेइज्जती, फैंस ने कहा- मोटा-मोटा भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद भड़के पाकिस्तानी कप्तान सरफराज, कहा- पाकिस्तान में क्या मुंह दिखाएंगे Read the full article














