एम्स-2019 में रेजोनेन्स को शानदार सफलता
न्यूजवेव@ कोटा
AIIMS-MBBS, 2019 के रिजल्ट में इस वर्ष रेजोनेन्स प्री-मेडिकल डिवीजन के क्लासरूम विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त की। प्रबंध निदेशक आर.के. वर्मा ने बताया कि संस्थान की क्लासरूम छात्रा लीना ऑल इंडिया मेरिट सूची में AIR-84 अर्जित कर टॉप-100 में कामयाब रही।
Leena संस्थान के अन्य विद्यार्थियों में हर्ष लेगा AIR-429 तथा OBC केटेगरी में AIR-75 पर, थॉमस वर्गीस पेनिकर वरीयता सूची में AIR-577 एवं अवनीश हरीश AIR-658 प्राप्त कर टॉप-1000 में शामिल हुये।
Harsh
Avinash
Thomas इन विद्यार्थियों के अतिरिक्त चेरा लाथन को AIR-1097 व OBC वर्ग में AIR-240, अभिषेक साढू को AIR-1409, वासुदेव वी. को AIR-1498, हर्ष नयन गुइन को AIR-1693, अभिषेक मिश्रा को AIR-2125, सुमन्त सिंह को AIR-21315 तथ SC वर्ग में रैंक-490 एवं मक्खन मीणा को AIR-25829 तथा ST वर्ग में रैंक-148 प्राप्त हुई है। इन सभी विद्यार्थियों ने एम्स की प्रथम काउंसलिंग सूची में स्थान बनाकर संस्थान का नाम रोशन किया है। बी-ट्रिक्स से टॉप-10 में दो विद्यार्थी
एम्स-एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में बी-ट्रिक्स कोचिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ सफलता अर्जित की है। बी ट्रिक्स के दो विद्यार्थी ऑल इंडिया मेरिट सूची में ओबीसी-एनसीएल में AIR-71 तथा SC केटेगरी में AIR-19 पर चयनित हुये हैं। निदेशक अखिलेश दीक्षित ने बताया कि मेडिकल में स्वर्ग माने जाने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट संस्थान में खुशियां लेकर आया है। उन्होंने बताया कि एम्स में छात्रा वैशाली को AIR-559, छात्रा तन्वी को AIR-608, छात्रा हर्षिता चौधरी को AIR-1059 मिली है। वरीयता सूची के टॉप-100 में दो रैंक पर बिट्रिक्स ने कब्जा किया है। दीक्षित ने कहा कि रिजल्ट देखने का सिलसिला जारी है, एम्स में संस्थान से शीर्ष रैंक पर 10 से ज्यादा चयन की उम्मीद है। कुल क्लासरूम विद्यार्थियों में से चयन का प्रतिशत प्रत्येक संस्थान की गुणवत्ता को दर्शाता है। बीट्रिक्स डिस्टेंस लर्निंग विद्यार्थियों में दावों में विश्वास नहीं करता है क्यांेकि डिस्टेंस लर्निंग के विद्यार्थी एक दिन भी क्लास ज्वाइन नहीं करते हैं। बडे़ संस्थानों के रिजल्ट के दावों में सच्चाई नहीं होने से विद्यार्थी एवं अभिभावक भ्रमित होते हैं। इस वर्ष शानदार रिजल्ट के बाद बीट्रिक्स में जश्न का माहौल दिखा। शिक्षकों के साथ विद्यार्थी गीतों पर झूमते नजर आए। टॉपर्स स्टूडेंट्स का फूलमालाओं से स्वागत कर आतिशबाजी की गई। Read the full article













