दिलीप चौरसिया से मुलाकात
दिलीप से सवेरे बात होती है। वे महराजगंज में अपनी मेडिकल की दुकान पर हैं। उनका जो छोटा भाई मैडीकल दुकान चलाता है, बीमार हो गया है। अस्पताल में भर्ती है। उसका भी काम देखना होता है। हाईवे पर ऊपरी मंजिल में उनकी साड़ी की दुकान है — वहां मिलना हुआ उनसे। मैडीकल दुकान से मुझे मिलने वे साड़ी की दुकान में आ गये। गद्दी पर बैठे मिले। उनकी उम्र 55-56 साल की है। अपने, अपने पिताजी और अपने बाबा — जो पांच…






