बागपत - शाह सतनाम आश्रम बरनावा में जब से डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत डॉ गुरमीत रामरहीम इन्सां का आगमन हुआ है, तब से विश्व भर की करोड़ों साध-संगत में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। नेक कार्यो को करने का सिलसिला कई गुना बढ़ गया है। साध-संगत में एक अलग ही उत्साह देखा जा रहा है। लगभग 140 प्रकार के समाजसेवा कार्यों को कर अनेकों वर्षो से विश्व की शीर्ष सेवा संस्थाओं में शुमार डेरा सच्चा सौदा आश्रम के प्रमुख संत डॉ गुरमीत रामरहीम इन्सां ने विश्वभर में फैली डेरे की लाखों-करोड़ों साध-संगत को माता-पिता की महानता से अवगत कराया। उन्होंने साध-संगत से कहा कि माता-पिता भगवान के दिये अनमोल उपहार है, इनका आप पूरा-पूरा ख्याल रखें।














