बनीखेत में निजी होटल में लगी भीषण आग, पर्यटकों ने भागकर बचाई जान; 25 लाख का हुआ नुकसान
Chamba News: पठानकोट-चम्बा-भरमौर एनएच पर बनीखेत बाजार में एक निजी होटल में आग लग गई। इससे होटल का अधिकांश हिस्सा जल गया और सामान भी राख हो गया है। हालांकि जानमाल का किसी तरह का नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन अग्निकांड में करीब 25 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। अग्निशमन कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बनीखेत बाजार में सुबह करीब 7 बजे होटल सनबीम में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। घटना…













