बारामुल्ला एनकाउंटर में शहीद हुए नादौन के अरविंद सिंह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया दुख; इलाके में शोक की लहर
Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश के एक और सपूत ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। कश्मीर के बारामुल्ला में आतंकियों से मुठभेड़ में हिमाचल प्रदेश का जवान अरविंद सिंह शहीद हो गया है। पिछले शुक्रवार को मुठभेड़ में वह घायल हो गया था और बाद में शहीद हो गया। जवान अरविंद सिंह सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृहनगर नादौन के हथौल गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार शहीद अरविंद सिंह का भाई भी भारतीय सेना…


















