'बाटला हाउस' का पहला गाना 'साकी-साकी' हुआ रिलीज, नोरा फतेही के बेली डांस ने फिर मचाया तहलका
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' का गाना 'ओ साकी साकी' रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में नोरा फतेही ने एक बार फिर अपना बेहतरीन डांस दिखाया है। यह गाना 2004 में आई फिल्म 'मुसाफिर' के गाने 'साकी साकी' का रीमेक है।
ये एक स्पेशल आइटम सॉन्ग है, जिसमें नोरा ने अपनी बेहतरीन अदाओं से चार चांद लगा दिए हैं। इस गाने को कंपोजर तनिश बागची ने रीक्रिएट किया है और सिंगर नेहा कक्कड़, तुलसी कुमार और बी प्राक ने गाया है। गाने में नोरा एक छोटे से बार में नाचती हुईं नजर आ रही हैं। वहीं जॉन इन्वेस्टीगेशन में लगे हुए हैं। यह फिल्म साल 2008 में दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर पर आधारित है। फिल्म में जॉन एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। बता दें इस गाने को लेकर अभिनेत्री कोएना मित्रा ने नाराजगी जताई हैं। उनका कहना है कि, इस रीमेक ने ओरिजिनल गाने को खराब कर दिया है। हालांकि उन्होंने नोरा के डांस की तारीफ की और कहा कि, उन्हें उम्मीद है नोरा इस गाने की लाज बचाएंगी। My song from Musafir #Saaki Saaki" has been recreated. Sunidhi, Suhwinder, Vishal, Shekhar combination was outstanding. Didn't like the new version, it's a mess! This song had crashed many blockbusters! Why batlahouse, why? P. S: Nora is a stunner. Hope she saves our pride. — Koena Mitra (@koenamitra) July 13, 2019 दरअसल फिल्म 'मुसाफिर' में यह गाना कोएना मित्रा पर फिल्माया गया था। यह उस समय का एक सुपरहिट गाना था, जिसने लाखों फैंस के दिलों में जगह बनाई थी। इस गाने में कोएना के साथ अभिनेता संजय दत्त भी नजर आए थे। बता दें 'बाटला हाउस' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ये भी पढ़े संजय दत्त की बेटी के बॉयफ्रेंड की हुई अचानक मौत, सोशल मीडिया के जरिए बयां किया दर्द पानीपत के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं संजय दत्त, जानकर दंग रह जाएंगे आप भारत का नया गाना तुरपेया हुआ रिलीज, नोरा फतेही संग ठुमके लगाते दिखें सलमान खान Read the full article








