पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं विनेश फोगाट की आज 17 अगस्त को वतन वापसी हुई है।
Vinesh Phogat India Returns: आज यानि 17 अगस्त को पेरिस ओलंपिक से भारत की बेटी दिल्ली लौट आई हैं। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ उनके स्वागत के लिए जमा हुई थी, और अपने परिवार वालों को देखकर वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।

















