सिलीगुड़ी में तेंदुए की खाल के साथ एक गिरफ्तार
बेलाकोबा रेंज के वनकर्मियों ने सिलीगुड़ी के चम्पासरी से रविवार देर रात तेंदुए की खाल के साथ सिक्किम निवासी रबी सुब्बा(40) को गिरफ्तार किया है। बैकुंठपुर वनविभाग के बेलाकोबा के रेंजर संजय दत्त ने बताया कि वनविभाग को पहले से खबर थी कि तेंदुए की खाल बेचने के लिये सिक्किम से सिलीगुड़ी लायी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस खुफिया जानकारी के अाधार पर वनविभाग के एक दल ने खरीददार के रूप में चम्पासरी स्थित साहिदनगर पहुंचा। उन्होंने बताया कि जैसे ही तस्कर तेंदुए की खाल बेचने के लिए वन विभाग के कर्मियों से सम्पर्क किया उसे गिरफ्तार कर लिया गया।श्री दत्त ने बताया कि तस्करी के आरोप में गिरफ्तार रबी सुब्बा के पास से 5.5 इंच के तेंदुए की खाल बरामद की गयी है। उन्होंने बताया कि रबी सुब्बा का तार इंटरनेशनल पशु तस्करी से जुड़े रहने की बात सामने अा रही है। रबी सुब्बा के साथ दो तीन तस्कर भी थे लेकिन अभियान के दौरान वे भागने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि तस्कर रबी सुब्बा को आज अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। Read the full article











