चैतन्य भारत न्यूज
हमारे आसपास कई ऐसे पेड़ पोधे हैं जो सिर्फ हमें साफ हवा मुहैया नही कराते बल्कि इनके इस्तेमाल से हम ढेरों परेशानियों से बचकर स्वस्थ और एक्टिव बने रहते हैं। इन्हीं में से एक है तुलसी जिससे हमें अनगिनत फायदे होते हैं। आइए जानते हैं तुलसी के फायदों के बारे में।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
तनाव में राहत
तुलसी में एंटी स्ट्रेस गुण पाया जाता है जो तनाव दूर करने में कारगर होता है। तुलसी इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है जिससे काफी हद तक तनाव से राहत मिलती है।
माइग्रेन में आराम
तुलसी का काढ़ा पीने से माइग्रेन और साइनस में आराम मिलता है। यदि आप पुराने सिरदर्द से परेशान हैं तो हर रोज सुबह और शाम को एक चौथाई चम्मच तुलसी के पत्तों का रस, एक चम्मच शुद्ध शहद के साथ लेने से 15 दिनों में दर्द से राहत मिलती है।
बुखार से बचाव
हर रोज सुबह खाली पेट तुलसी के पांच पत्ते खाने से मौसमी बुखार और जुकाम में राहत मिलती है। तुलसी की पत्तियां चबाने से मुंह के संक्रमण भी दूर होता है। इन्हें खाने से मुंह के छाले भी दूर होते हैं व दांत भी स्वस्थ रहते हैं। तुलसी की पत्तियां कटने व जलने से हुए घावों को भी ठीक करती है और संक्रमण से भी बचाती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
तुलसी कंजक्टिवाइटिस जैसे संक्रमण के साथ-साथ अन्य रोगों से भी आंखों की रक्षा करती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आंखों को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। तुलसी की पत्तियां मोतियाबिंद से भी बचाने में सहायक मानी जाती है।
वजन में कमी
वजन घटाने के लिए भी तुलसी फायदेमंद होती है। एक शोध के मुताबिक, मोटापे से ग्रस्त मरीज को प्रतिदिन 250 ग्राम तुलसी के पत्तों का रस दिया। जिससे मरीज के स्वास्थ्य में काफी सुधार देखा गया।
हृदय रोग
तुलसी हृदय रोगों में कारगर है। तुलसी के दस पत्ते, पांच काली मिर्च और चार बादाम को पीसकर आधा गिलास पानी में एक चम्मच शहद के साथ लेने से हृदय रोगों से बचाव होता है।
ये भी पढ़े...
किसी रामबाण से कम नहीं है तुलसी, जानिए क्या हैं इसके चमत्कारी फायदे
त्वचा को खूबसूरत रखने के साथ वजन को भी कंट्रोल करती है हल्दी, जानिए इसके फायदे
शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है अदरक वाला दूध
Read the full article