जमशेदपुर के भालूबासा में बंद मकान में लाखों की चोरी, ताला तोड़कर नकदी और कीमती सामान ले उड़े चोर
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित भालूबासा रोड नंबर-9 में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में नाराजगी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पी.के. पटनायक का घर पिछले कई दिनों से बंद था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर देर रात मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखे नकदी समेत कई कीमती सामान लेकर…












