'भारत' का मोशन पोस्टर रिलीज, 5 दमदार लुक में दिखें सलमान खान
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड स्टार्स सलमान खान और कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' को लेकर सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। दोनों ही सितारे रोजाना फिल्म के नए-नए पोस्टर शेयर कर रहे हैं। अब तक फिल्म के पांच पोस्टर आ चुके हैं और हर पोस्टर में सलमान का अलग लुक देखने को मिला। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए आज सलमान और कैटरीना ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। इस मोशन पोस्टर में आप सलमान के पांच अलग और दमदार लुक देख सकते हैं।
सलमान की जवानी से बुढ़ापे तक की कहानी 'भारत' सलमान ने मोशन पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया हैं। इसमें आप देख सकते हैं सलमान के पांच अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं। इस मोशन पोस्टर में उनकी साल 1964 की जवानी से लेकर 2010 तक के बुढ़ापे तक के सफर को दिखाया गया है। 'भारत' का 35 सेकंड का ये दमदार मोशन पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सलमान ने मोशन पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- 'देखिये भारत का सफर इस ईद पर! #BharatThisEid'
कोरियन फिल्म का रीमेक है 'भारत' बता दें कि फिल्म 'भारत' साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का हिन्दी रीमेक है। फिल्म में एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई जाएगी जिसने देश के नाम अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर द्वारा किया गया है। इसमें सलमान और कैटरीना के अलावा दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, सोनाली कुलकर्णी, तब्बू और नोरा फतेही भी नजर आएंगे। 'भारत' का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज होगा। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होने जा रही है। यहां देखें वीडियो... ये भी पढ़े... भारत के पांचवे पोस्टर में दिखी सलमान-कैटरीना की खुबसूरत केमिस्ट्री भारत के नए पोस्टर में सलमान के साथ दिखा दिशा पाटनी का बोल्ड लुक इस दिन रिलीज होगा भारत का ट्रेलर, कैटरीना ने खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दी जानकारी Read the full article












