'भारत' के नए पोस्टर में सलमान के साथ दिखा दिशा पाटनी का बोल्ड लुक
चैतन्य भारत न्यूज सलमान खान की फिल्म 'भारत' के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के नए और जबरदस्त पोस्टर्स फैंस के इंतजार को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं। सोमवार को ही 'भारत' फिल्म से सलमान खान का पहला लुक जारी किया गया था जिसमें भाईजान को बूढ़े व्यक्ति के लुक में देखा गया था और अब फिल्म का एक और शानदार पोस्टर सामने आया है। 'भारत' के इस नए पोस्टर में सलमान की जवानी वाला लुक नजर आ रहा है।
सलमान के साथ दिखीं दिशा पाटनी इस यंग लुक में सलमान जच रहे हैं। सलमान खान ने 'भारत' के दूसरे पोस्टर को शेयर कर कैप्शन में लिखा है, 'जवानी हमारी जानेमन थी।' सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है और सलमान के फैंस उनके लुक की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। वैसे इस तस्वीर की एक और खास बात है कि इसमें सलमान के साथ-साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी का भी लुक सामने आ गया है।
'भारत' में दिखेंगे सर्कस और स्टंट सीन जी हां... पोस्टर को गौर से देखें तो सलमान के पीछे दिशा पाटनी भी नजर आ रही हैं। वैसे सलमान और दिशा के लुक को देखकर ये साफ हो रहा है कि फिल्म 'भारत' में सर्कस के सीन और स्टंट देखने को मिलेंगे। बता दें इस फिल्म में सलमान खान और दिशा पाटनी के अलावा कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, तब्बू, सोनिया कुलकर्णी और सुनील ग्रोवर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी ये फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी। ये भी पढ़े... भारत के नए पोस्टर में सलमान खान के साथ इन दो स्टार्स का लुक भी आया सामने इस दिन रिलीज होगा भारत का ट्रेलर, कैटरीना ने खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दी जानकारी पहली बार दिखेगी सलमान और आलिया की लवस्टोरी Read the full article








