'भारत' के नए पोस्टर में सलमान खान के साथ इन दो स्टार्स का लुक भी आया सामने
चैतन्य भारत न्यूज सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'भारत' का नया पोस्टर सोमवार को रिलीज हुआ है। फिल्म के इस पोस्टर में सलमान खान अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। 'भारत' फिल्म के जरिए सलमान पहली बार बूढ़े इंसान के किरदार में दिखाई देंगे जिसकी एक झलक आप पोस्टर में देख सकते हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसे देखकर फैंस के बीच फिल्म देखने का एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गया है।
सलमान के साथ जैकी और सोनाली का लुक भी आया सामने इस पोस्टर को सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने इसे शेयर कर कैप्शन में लिखा है- "जितने सफेद बाल मेरे सिर और दाढ़ी में हैं, उससे कहीं ज्यादा रंगीन मेरी जिंदगी रही है।" बता दें फिल्म 'भारत' कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का रीमेक है जिसमें सलमान कई अलग-अलग किरदारों में नजर आने वाले हैं। वैसे अगर आपने पोस्टर को गौर से देखा हो तो इसमें सलमान के अलावा फिल्म में काम कर रहे दो और कलाकार दिखाई दें रहे हैं। पोस्टर के नीचे के हिस्से में आप जैकी श्रॉफ और सोनाली कुलकर्णी को देख सकते हैं। इन दोनों ही कलाकारों के लुक को देखकर ही फिल्म में उनके दमदार किरदार का अंदाजा लगाया जा सकता है।
फिल्म में दिखेगी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी पोस्टर में बहुत सारी भीड़ भी नजर आ रही है जिसे देखकर यह कयास लगाए जा रहे हैं ये नजारा भारत-पाकिस्तान के बंटवारे का हो सकता है, जो कि इस फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा माना जा रहा है। बता दें फिल्म 'भारत' में एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई जाएगी जिसने देश के नाम अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी है और वो शख्स हैं सलमान खान। फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, तब्बू, सोनिया कुलकर्णी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज होगा और ये फिल्म 5 जून को रिलीज होगी। ये भी पढ़े... इस दिन रिलीज होगा भारत का ट्रेलर, कैटरीना ने खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दी जानकारी पहली बार बूढ़े इंसान के किरदार में नजर आएंगे सलमान खान Read the full article








