चैतन्य भारत न्यूज
टेलीविजन का मशहूर शो बिग बॉस 13 अपने कंटेंट की वजह से इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। अब बिग बॉस का एक प्रोमो वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शो के होस्ट सलमान खान किचन से लेकर बाथरूम तक बिग बॉस का सारा घर साफ करते नजर आ रहे हैं।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
शो के नए प्रोमो में आप देख सकते हैं कि सलमान बिग बॉस के घर में आकर सबसे पहले किचन में कंटेस्टेंट्स के झूठे बर्तन धोते हैं। घर की गंदी हालत देखकर वह वाशरूम, किचन और बेडरूम भी साफ करते हैं। ये सारी जगहें टिशू पेपर और अन्य कचरे से भरी हुई है। सलमान को घर साफ करता देख सभी घरवाले शर्मिंदा दिखाई देते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by BIGG BOSS JASSOS 🕵️♂️👁️ (@biggbossjassos) on Dec 28, 2019 at 9:43am PST
दरअसल, शहनाज की कैप्टेंसी में कोई भी घरवाला अपना काम नहीं कर रहा है। ज्यादातर लोगों ने घर का काम करने से इंकार कर दिया है। ऐसे में घरवालों को सबक सिखाने के लिए सलमान ने खुद बिग बॉस के घर में आकर सारा काम किया।
बता दें बिग बॉस का ये 13वां सीजन चल रहा है। शो के इतिहास में आज तक सलमान का ये रूप नहीं देखा गया। प्रोमो आते ही फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुल-मिलाकर बिग बॉस का रविवार का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। सलमान के अलावा शो में डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी आने वाले हैं।
ये भी पढ़े...
सलमान को है ये दिक्कत इसलिए नहीं हो पा रही उनकी शादी! पिता सलीम खान ने खोला राज
इस परिवार ने किया सलमान खान से अपनी बहू की शादी होने का दावा, सबूत में पेश की तस्वीर!
जन्मदिन पर सलमान को मिला सबसे खास तोहफा, दूसरी बार बने मामू
Read the full article