संशय खत्म- सुशील मोदी नही तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी होंगे अगले उप मुख्यमंत्री, जानें दोनो ने क्या कहा बिहार विधानसभा चुनावों में बड़े भाई की भूमिका में आई बीजेपी ने इस बार बेशक सीएम नीतीश कुमार पर एक बार पुनः भरोसा जताया है लेकिन सुशील मोदी को रिप्लेस कर दिया गया। कल ही यह तस्वीर बहुत हद तक स्पष्ट हो गई थी लेकिन अब इसपर सभी संशय खत्म हो चुके हैं। आज सीएम नीतीश कुमार के साथ तारकिशोर प्रसाद के साथ रेणु देवी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
















