छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्रेम संबंध खौफनाक अंत में बदल गया। इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद प्रेम संबंध में बंधे युवक कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) की उसकी गर्लफ्रेंड रोशनी सूर्यवंशी (22) ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती, ब्रेकअप के बाद मोबाइल ब्लॉक करने से नाराज़ थी रोशनी; कामता प्रसाद सूर्यवंशी की मौत, आरोपी युवती गिरफ्तार







