वक्फ बिल पर सोनिया गांधी का तीखा हमला: 'संविधान पर खुला आघात, बीजेपी की ध्रुवीकरण की साजिश'
Sonia Gandhi News: कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने इसे संविधान पर सीधा हमला करार देते हुए कहा कि यह विधेयक समाज को स्थायी रूप से बांटने की बीजेपी की सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है। गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 को संसद के संविधान सदन में सीपीपी की आम सभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने इस मुद्दे…
















