ये है दुनिया का सबसे अमीर घराना, हर घंटे करता है 28 करोड़ रुपए की कमाई
चैतन्य भारत न्यूज दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस को तो हर कोई जानता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर घंटे में 28 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाता है। खास बात यह कि इस सूची में अंबानी परिवार भी शामिल है।
दरअसल, ब्लूमबर्ग ने दुनिया के 25 सबसे अमीर परिवारों की एक सूची निकाली है, जिनके पास लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर सुपर मार्केट वॉलमार्ट (Walmart Supermarket) को चलाने वाला परिवार है। ये दुनिया का सबसे बड़ा सुपर मार्केट है। ये परिवार हर मिनट $70,000 (49,87,675 रुपए) कमा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, वॉलमार्ट परिवार हर मिनट करीब 50 लाख रुपए, हर घंटे करीब 28 करोड़ 46 लाख रुपए और हर दिन करीब सात अरब 12 करोड़ रुपए कमाता है। दूसरे पायदान पर मार्स परिवार है। उनकी कंपनी मार्स बार्स चॉकलेट बनाती है।
इसके अलावा इस लिस्ट में फरारी, बीएमडब्ल्यू और हयात होटल समूह को चलाने वाले परिवार भी शामिल हैं। वहीं भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी का परिवार इस सूची में नौवें स्थान पर है। बता दें अंबानी परिवार की कुल कमाई 50.4 बिलियन यानी करीब 5040 करोड़ रुपए है। ये भी पढ़े... दुनिया के इन अमीर घरानों के पास 99 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति, भारत से केवल अंबानी परिवार शामिल एक बार फिर चर्चा में आईं अंबानी परिवार की बहू, वजह है यह तस्वीर लगातार 11वें साल मुकेश अंबानी ने नहीं बढ़ाई अपनी सैलरी, जानिए कितना है सालाना वेतन Read the full article









