सामान्य आधार कार्ड से कैसे अलग होता है ब्लू आधार कार्ड, किन कामों में इस्तेमाल किया जाता है ब्लू आधार कार्ड जानिए : Blue Aadhar Card
News Desk | Blue Aadhar Card : आमतौर पर जो आधार कार्ड उपयोग किया जाता है वह सफेद रंग का होता है जो की सभी व्यक्तियों के पास होता है लेकिन क्या आप जानते है आधार कार्ड के भी दो प्रकार होते है जिसमे एक सामान्य आधार कार्ड जो की सभी लोगों के लिए लागु किया जाता है और एक होता है ब्लू आधार कार्ड जिसे बच्चों के लिए बनाया जाता है जिसे बनाने के लिय बच्चे के बायोमेट्रिक डिटेल की जरूरत नहीं पड़ती है ।
क्या होता है ब्लू आधार कार्ड
ब्लू आधार कार्ड उन बच्चों के लिए बनाया जाता है जिनकी उम्र 5 साल से कम है और जो नवजात बच्चे होते है उनके लिए ब्लू आधार कार्ड को लागु किया जाता है इस आधार कार्ड को बाल आधार कार्ड के नाम से भी जाना जाता है जिसे आप अपने बच्चे के जन्म के बाद बना सकते है साथ ही में यह आधार कार्ड 5 साल के लिए ही मान्य होता है 5 साल के बाद इस आधार कार्ड को आपको अपडेट कराना पड़ता है । कैसे बनता है ब्लू आधार कार्ड जानिए ब्लू आधार कार्ड बनाने के लिए बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के साथ माता पिता का आधार कार्ड, एड्रैस प्रूफ की जरूरत होती है जिसके बाद बच्चे की एक फोटो खिची जाती है और उसके बाद बच्चे का ब्लू आधार कार्ड बनाया जाता है जिसे बनने में 60 दिन का समय लगता है साथ ही बच्चे के 5 साल की आयु पूरे होने के बाद आपको इस आधार कार्ड को अपडेट कराना पड़ता है, इस ब्लू आधार कार्ड का उपयोग आमतौर पर बच्चों के लिए किया जाता है ।
ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से भी बना सकते है आधार कार्ड
अगर आप अपने बच्चे का आधार कार्ड बनाना चाहते है जिसकी उम्र 5 वर्ष से कम है तो आपको ब्लू आधार कार्ड बनाना पड़ेगा जिसके लिए यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट में माता पिता अपनी जानकारी दर्ज कर अपने एरिया के नजदिकी आधार सेवा केंद्र को चुन सकते है जिसके बाद वह तय किये गए समय के अनुसार उस केंद्र में जाकर ब्लू आधार कार्ड बनवा सकते है इसके अलावा आप ऑफलाइन अपने नजदिकी आधार सेवा केंद्र में भी जाकर आवेदन कर सकते है । Read the full article








