जमशेदपुर: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में बवाल, कई अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलने पर ग्रेजुएट कॉलेज गेट पर प्रदर्शन
जमशेदपुर: बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान रविवार को शहर के ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा केंद्र पर उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया। इससे नाराज छात्रों ने केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया और परीक्षा प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कुछ अभ्यर्थियों ने गेट फांदकर परिसर में प्रवेश करने का भी प्रयास…



















