गरीबों के विकास के लिए बनाई गई योजनाओं में सही गाइडलाइन न होने के कारण पात्र लोगों को इनका लाभ नहीं मिल रहा है। गरीबों के लाभ के लिए बनाई गई बी.पी.एल. योजना भी भ्रष्टाचार से अछूती नहीं रही है। बी.पी.एल. सूची, जिसके आधार पर गरीबों को बहुत-सी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। जाहिर है सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए बहुत से लोग किसी भी प्रकार से अपना नाम बी.पी.एल. सूची में शामिल करा लेते हैं। नतीजतन जो जरूरतमंद लोग हैं और जिन्हें वाकई सरकारी मदद की जरूरत होती है, वे इससे वंचित रह जाते हैं।
False affidavit being prepared for BPL, Read full news in Hindi















