कृषि यंत्रों से मजबूत होगी खेती: डीडीसी निहारिका छवि ने किया दो दिवसीय मेला का उद्घाटन
बक्सर, 18 दिसंबर 2025: बक्सर जिले के बाजार समिति परिसर में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन शुरू हो गया है। जिला कृषि विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला का शुभारंभ हुआ, जहां आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन और अनुदान वितरण ने किसानों में नई उम्मीद जगाई है। मेला का उद्घाटन डीडीसी निहारिका छवि, एडीएम अरुण कुमार और जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर…













