बीजेपी ने जारी की 7 उम्मीदवारों की लिस्ट, सीएम योगी की सीट से एक्टर रवि किशन को मिला टिकट
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 7 और सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम है भोजपुरी अभिनेता रवि किशन का जिन्हें पार्टी ने गोरखपुर सीट से टिकट दिया गया है। पहले रवि किशन के जौनपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा थी लेकिन अब वह गोरखपुर से लड़ने को तैयार हैं। Lok Sabha Elections 2019: Bharatiya Janata Party announces list of seven candidates for Uttar Pradesh ; Ravi Kishan (in file pic) to contest from Gorakhpur and Praveen Nishad to contest from Sant Kabir Nagar (Sharad Tripathi is the sitting MP from Sant Kabir Nagar) pic.twitter.com/myUwtpOF50 — ANI UP (@ANINewsUP) April 15, 2019 पार्टी ने संत कबीर नगर से प्रवीण निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है। कुछ समय पहले ही 'जूता कांड' से चर्चा में आए नेता शरद त्रिपाठी का संत कबीर नगर सीट से टिकट काटा गया है। इसके अलावा प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता, अंबेडकर नगर से मुकुट बिहारी, देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी, जौनपुर से केपी सिंह और भदोही से रमेश बिंद को टिकट दिया है। हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए प्रवीण निषाद पिछले बार गोरखपुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा उपचुनाव जीते थे। लेकिन इस बार पार्टी ने प्रवीण निषाद को गोरखपुर से टिकट ना देते हुए रवि किशन को दिया है। रवि किशन साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी अपना भाग्य आजमा चुके हैं। पिछली बार रवि किशन कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन उस समय उन्हें बीजेपी के केपी सिंह ने हरा दिया था। रवि किशन के जौनपुर से चुनाव लड़ने के कयास इसलिए लगाए जा रहे थे क्योंकि वे मूलरूप से जौनपुर के ही रहने वाले हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर से मैदान में उतारा है। ये भी पढ़े... लोकसभा चुनावः बीजेपी ने जारी की 24 उम्मीदवारों की 18वीं लिस्ट, मप्र से 3 नाम बीजेपी ने प्रत्याशियों की 16वीं लिस्ट जारी की, अखिलेश के खिलाफ उतारा भोजपुरी स्टार निरहुआ को लोकसभा चुनावः बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की 13 वीं लिस्ट, गुजरात से 4 नाम Read the full article








