Car driving school बिजनेस 2023 में कैसे शुरू करें ?
कार ड्राइविंग या मोटर ट्रेनिंग स्कूल की ज़रूरत हर इंसान को गाड़ी सीखने के लिए कभी न कभी ज़रूर पड़ती है । car driving school का बिजनेस पिछले कुछ सालों से लगातार ज़ोर पकड़ रहा है । जिस तरह से गाड़ियां बढ़ रही हैं, हर घर में किसी न किसी को गाड़ी चलाना आना ही चाहिए । आज भारत में कईं जगह ऐसी हैं जहाँ न तो मेट्रो है, न बस सुविधा और न ही कोई दूसरा साधन, ऐसे में घर में गाड़ी हो तो बहुत से काम आसान हो जाते हैं । इसी तरह नोएडा में best car driving school in noida उपलब्ध है, क्योंकि हर इंंसान अपनी लोकेशन के सबसे नज़दीक ही कार ड्राइविंग स्कूल car driving school near me की तलाश करता है क्योंकि nearby car driving school होने के कईं फायदे होते हैं । एक तो आपका समय बचता है और दूसरा कार ड्राईविंग स्कूल सर्विस समय पर आपके पास पहुंचती है, कभी मौसम खराब हो या कोई और समस्या, मगर आपकी ट्रेनिंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता ।
इस बिजनेस ने रफ्तार पकड़ ली है और 2023 में ये एक मुनाफा देने वाला बिजनेस बन गया है, इसलिए कईं लोग इस बिजनेस में अपना हाथ आज़मा रहे हैं । तो चलिए जानते हैं कि कार ड्राईविंग स्कूल के इस बिजनेस को शुरू कैसे किया जाए और इसे एक बिजनेस के रूप में कैसे स्थापित किया जाए -
ड्राईविंग स्कूल के लिए जगह
किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले उस बिजनेस के सामान या मशीन को रखने के लिए पर्याप्त जगह की ज़रूरत होती है। अगर आप भी ड्राईविंग स्कूल खोल रहे हैं तो आप जिस जगह इसे खोल रहे हैं वो जगह बहुत मायने रखती है । आपको थोड़ी बहुतो जगह की ज़रूरत होती है जैसे एक कक्षा में जहां से आप बच्चों को मार्गदर्शन देंगे और एक ऑफिस, जहां से आप कंप्यूटर और अपने ज़रूरी दस्तावेज़ रखेंगे ।
इसके अलावा गाड़ी लगाने के लिए भी कुछ जगह की ज़रूरत होती है । ड्राइविंग स्कूल आप किसी भी लोकेशन पर खोल सकते हैं । ज़्यादा भीड़-भाड़ वाली जगह में आपकी दुकान का होना ज़रूरी नहीं है क्योंकि आपके ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी से जब आप किसी को सिखाएंगे तो वह हर जगह जायेगी और आपका प्रमोशन होगा क्योंकि आपने अपनी गाड़ी पर car driving school या motor driving school लिखा होगा । वहीं आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा की आपकी लोकेशन के आस-पास तक कोई दूसरा motor driving institute न हो । इससे बहुत कम समय में आपके पास काफी ग्राहक हो जाएंगे ।
ज़रूरी लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन
बिजनेस कोई भी हो, उसकी शुरूआत करने से पहले उसका रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस लेना बहुत ज़रूरी होता है । ये लाइसेंस आपको रोज़मर्रा में सामने आने वाली कानूनी दांव-पेच और समस्याओं से बचाता है और जिस भी राज्य में आप अपना बिजनेस शुरू करते हैं तो रजिस्ट्रेशन बहुत ज़रूरी होता है ।
आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि आपके राज्य का परिवहन विभाग ( Transport department) ही आपको रजिस्ट्रेशन कराकर बिजनेस लाइसेंस देता है।
कार ड्राइविंग स्कूल ओनरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन भी करवाना चाहिए।
इसके अलावा आपके पास अपना खुद का भी ड्राईविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है ।
ड्राइविंग स्कूल शुरू करने में सबसे पहले और सबसे ज़्यादा एक ही चीज की ज़रूरत होती है और वो है गाड़ी । ड्राइविंग सिखाने के लिए एक गाड़ी की कम से कम ज़रूरत होती है, गाड़ी सिखाने के लिए 1 गाड़ी कम से कम होनी चाहिए । जैसे-जैसे आपका बिजनेस आगे बढ़ेगा, आप अपनी गाड़ी की संख्या को बढ़ा सकते हैं और कुछ लोगों को काम पर रखकर गाड़ी सीखा सकते हैं ।
कार ड्राईविंग स्कूल के लिए शर्तें
किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए कुछ योग्यताओं की ज़रूरत होती है और अगर आपके पास वो जरूरी योग्यताएं नहीं हैं तो आप बिजनेस शुरू नहीं कर सकते हैं । चलिए जानते हैं कि कार ड्राइविंग स्कूल खोलने के लिए आपके भीतर कौन-सी जरूरी योग्यताएं चाहिए -
आंखों की रौशनी ( eye vision )
ड्राईविंग स्कूल खोलने से पहले आपको भी ड्राईविंग आनी चाहिए और इसके लिए पहली शर्त ये है कि आपका विजन साफ होना चाहिए । आपकी आंखों की रौशनी भी साफ होनी चाहिए । यह इसलिए ज़रूरी है क्यूंकि अगर विजन साफ होगा तो आस-पास की गाड़ी, वस्तु और दूर मौजूद वस्तु को अच्छी तरह से देख पाएंगे और दूसरों को भी ध्यानपूर्वक सीखा पाएंगे ।
ड्राइविंग स्कूल शुरू करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए ।
शिक्षित योग्यता ( Education )
ड्राईविंग स्कूल खोलने के लिए कितना पढ़ा-लिखा होना ज़रूरी है, ऐसा कुछ तय नहीं किया गया है लेकिन अगर 10वीं पास हो तो कोई दिक्कत नहीं आएगी ।
शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य ( physical, mental health )
सरकारों की मानें तो जो भी व्यक्ति कार, मोटर ड्राइविंग स्कूल के तौर पर बिजनेस शुरू करना चाहता है, उसकी शारीरिक और मानसिक स्थिति स्थिर होनी ही चाहिए जिससे वह शांत और आसानी से किसी को भी गाड़ी चलाना सीखा पाए ।
अपराधिक रिकॉर्ड ( criminal record )
अगर किसी व्यक्ति का कोई आपराधिक इतिहास रहा है या उसका किसी अपराध में नाम दर्ज है तो जबतक उसे कानून द्वार पूरी तरह निर्दोष करार नहीं दिया जाएगा उसे पुलिस वेरिफिकेशन सैर्टिफिकेट नहीं मिलेगा । इस बिजनेस को चलाने के लिए आपका कोई आपराधिक इतिहास नहीं होना चाहिए ।
ड्राईविंग की जांच ( Driving test )
जो इंसान किसी और को कार-मोटर चलाना सीखाने वाला है उसे खुद ड्राइविंग अच्छी तरह आनी चाहिए । अगर उसका ही हाथ ड्राइविंग में कच्चा होगा, तो उसे लाइसेंस नहीं मिलेगा । लाइसेंस देने से पहले हर इंसान का ड्राइविंग टेस्ट लिया जाता है और फिर लाइसेंस दिया जाता है ।