कुरुक्षेत्र में सस्ती फॉर्च्यूनर दिलाने के नाम पर इकतीस लाख की ठगी, पुलिस रिमांड पर रोहतक का आरोपी। Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र जिला पुलिस ने महंगी फॉर्च्यूनर गाड़ी बेहद सस्ते दामों में दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।...











