धान खरीद में भृष्टाचार के मास्टर माइ्ंड है जिला खरीद अधिकारी विनय कुमार पाठक
गेहूॅ खरीद में भृष्टचार में बर्खाश्त केन्द्र प्रभारी से खरीद करा रहे धान
सरकार कभी नही रोक पायेगी धान व गेहॅू खरीद का भृष्टाचार नौकरशाह बहुत शातिर है
सीतापुर —भृष्टाचार के आकंठ में डूबे जिला खरीद अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक व जिला उप खरीद अधिकारी /जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरविन्द दुबे दोनो मिलकर किसानो के वह धोखा कर रहे है जिसकी सरकार को भनक तक नही लग रही है गेहूॅ खरीद में भृष्टाचार के आरोप में बर्खाश्त किये गये केन्द्र प्रभारी के गुपचुप तरीके से फिर धान खरीद में केन्द्र प्रभारी वही से बना दिया जहां पहले वह गैर जनपद का गेहूॅ खरीद कर वडे पैमाने पर भृष्टाचार को अन्जाम तक पहुचा चुके है राष्टीय किसान मंच की पहल पर जॉच हुई और दोषी पाये गये तो केन्द्र प्रभारी की सेवा समाप्त की जानकारी देकर मामले को रफा दफा कर दिया जब सब को धान खरीद केन्द्र आवंटित किये गये उस समय उसे दूर रखा गया बाद में उसे एक निजी संस्था द्वारा फिर वही की ज्म्मिेदारी देकर अपना हिस्सा तय कर लिया गया । बताते चले कि बताते चलें कि राष्ट्रीय किसान मंच के सदस्य राघवेंद्र बाजपेई द्वारा गेहूं क्रय केंद्र पर पिपरावां व पकरिया की शिकायत जिला प्रशासन से की गई थी जांच में दोनों जगह भ्रष्टाचार होना सही पाया गया संगठन के पदाधिकारियों के तमाम प्रयासों के बाद दोनों केंद्र प्रभारियों पर कार्यवाही करते हुए पत्रांक संख्या 1273 /गेहूं /जांच /2020—21 दिनांक 8 सितंबर 2020 के माध्यम से जानकारी दी गई कि दोनों केंद्र प्रभारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई लेकिन जिम्मेदार अफसरों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई इसकी मांग पुन: संगठन ने जिलाधिकारी सीतापुर से की लेकिन आज तक उस पर कोई कार्यवाही करना तो दूर की बात है एक नया कारनामा कर दिखाया जिस केंद्र प्रभारी पिपरावां के उमेश कुमार को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया गया था उसी व्यक्ति को महिला उत्थान उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड पिपरावां महोली का धान खरीद में पुनः केंद्र प्रभारी बना दिया गया यह मामला उस समय प्रकाश में नहीं आया जब समस्त धान क्रय केंद्रों का आवंटन हो रहा था धीरे से पिछले दरवाजे का इस्तेमाल करते हुए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी/जिला उप खरीद अधिकारी व जिला खरीद अधिकारी/अपर जिला अधिकारी दोनों की मिलीभगत से पुनः पिपरावां में प्राइवेट संस्था द्वारा धान खरीद केंद्र स्थापित कर दिया गया और लगातार वहां खरीद की जा रही है सरकार भले ही प्रयास कर रही हो कि किसानों का धान इमानदारी से खरीदा जाए लेकिन जब भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे अफसर इस घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आएंगे तो क्या संभव है कि किसान की धान की खरीद इमानदारी से हो पाएगी मामला यह नहीं है कि ऐसा एक जगह हो रहा है कितने मामले से होंगे यह संज्ञान में आना बाकी है सूत्र बताते हैं के यह पूरा सिंडिकेट है और सरकार किसी की भी रही हो धान और गेहूं खरीद में इन्हीं लोगों की भागीदारी होती है जिसमें अधिकारी अपने अधिकार का भरपूर इस्तेमाल करते हैं अब देखना यह होगा कि उक्त मामले में जांच कर जिम्मेदार लोग कोई कार्यवाही करते हैं या फिर पूरे मामले पर मौन साधे रहते हैं।
https://is.gd/PTi5RM #Careption, #Dmsitapur, #Yogicmup, #DistrictProcurementOfficerVinayKumarPathakIsTheMasterMindOfCorruptionInPaddyProcurement #careption, #dmsitapur, #yogicmup, District procurement officer Vinay Kumar Pathak is the master mind of corruption in paddy procurement State, Top, Trending #State, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प










