चैतन्य भारत न्यूज
कोरोना संक्रमण के चलते पूरे देश में 17 मई तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में सभी परीक्षाएं स्थगित कर दिया गया था। अब आखिरकार सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा कर दी गई है।
लंबे समय से #CBSE की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की तिथि का इंतज़ार था, आज इन परीक्षाओं की तिथि 1.07.2020 से 15.07.2020 के बीच में निश्चित कर दी गई है। मैं इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूँ।@HRDMinistry @PIB_India @DDNewslive pic.twitter.com/NVexiKgVA1
— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 8, 2020
शिक्षा मंत्री का ट्वीट
सीबीएसई की बची हुई दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं एक जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच होंगी। यह जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि, 'लंबे समय से #CBSE की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की तिथि का इंतजार था, आज इन परीक्षाओं की तिथि 1.07.2020 से 15.07.2020 के बीच में निश्चित कर दी गई है। मैं इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।'
अगस्त में घोषित हो सकता है रिजल्ट
बता दें कि सीबीएसई का कहना था कि, यदि उन्हें दस दिन का भी समय दिया जाएगा तो वो बची हुई परीक्षाएं पूर्ण कराके मूल्यांकन का काम शुरू कर सकते हैं। अब ये तिथियां घोषित होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि सीबीएसई अगस्त में रिजल्ट भी घोषित कर देगा।
Read the full article