सोनारी में कचरा फेंककर घर लौट रही महिला से सोने की चेन की छिनतई, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में बढ़ा अपराध का ग्राफ। बुधवार को गोलमुरी में हत्या और गुरुवार को सोनारी में चेन की छिनतई। इन घटनाओं से शहर की विधि-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सोनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े महिला से चेन छिनतई की घटना से लोग सकते में हैं। बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन छीन ली। घटना उस वक्त हुई जब महिला घर से कचरा फेंककर वापस…














